फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   roopesh nait mein kalaakaaron ne baandha samaan

रूपेश नाइट में कलाकारों ने बांधा समां

Mon, 10 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
roopesh nait mein kalaakaaron ne baandha samaan
कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्री महावीर जन्म महोत्सव के तहत जैन भवन नसियां जी में रूपेश नाईट में संगीतमय भजनों पर श्रोतागण भक्तिरस में झूमे। सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने फीता काटकर और महावीर स्वामी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। संजय जैन और रिंकू जैन ने सांसद को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सुप्रसिद्ध गायक रूपेश जैन ने कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा की फिल्मी धुन पर भजनों की सुरीले अंदाज में शानदार प्रस्तुति दी। गायक रूपेश भी जैन धर्म के भक्ति गीतों को सुनाते हुए श्रोताओें के साथ मिलकर खूब नाचे। उनकी साथी कलाकार रूपाली ने भी संगीत और नृत्य के साथ भजन पेश किए। देर रात तक चले कार्यक्रम में भीड़ अंत तक डटी रही। कार्यक्रम की व्यवस्था महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed