फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Resolution of Revenue Disputes under Mission Samadhan

Mainpuri News: मिशन समाधान में राजस्व विवादों का निस्तारण

Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Resolution of Revenue Disputes under Mission Samadhan
मैनपुरी। मिशन समाधान के तहत जिले में सालों से चल रहे जमीनी विवाद के मामलों का निस्तारण बृहस्पतिवार से शुरू किया जाने लगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर कई इलाकों में राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची और जमीन विवाद की पड़ताल कर उसका निस्तारण भी कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिले भर में बृहस्पतिवार से मिशन समाधान के अंतर्गत राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गईं। जिसमें उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल को शामिल किया गया। इनकी टीमें बनाकर निर्धारित दिवस पर संबंधित गांव में भेजा जाएगा जो मौके पर जाकर नापजोख, कब्जा दिलाने की कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही मौके पर ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बेवर, घिरोर, औंछा व अन्य क्षेत्रों में मिशन समाधान की टीम पहुंची और विवाद का निरीक्षण कर उसका मौके पर निस्तारण कराया। इससे संबंधित पीड़ित की शिकायत का मौके पर ही समाधान हुआ और सालों पुराने लंबित विवाद भी समाप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन समाधान में राजस्व विवादों का निस्तारण
बेवर। मिशन समाधान के तहत बृहस्पतिवार को राजस्व विवादों का विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीमों ने निस्तारण किया। विकासखंड क्षेत्र के गांव अहिमलपुर, बरा, जगतपुर, पदमनेर, टोडरपुर में टीमों ने पहुंचकर राजस्व विवादों का निपटारा किया। जगतपुर में चक मार्ग व होली रखने की जगह को कब्जा मुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, बीडीओ अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक चंद्रभान, लेखपाल असित कुमार, सत्यम, एडीओ पंचायत जयकुमार सक्सेना, सचिव मनोज राजपूत, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। संवाद
---------
सरकारी जमीनों से हटाया कब्जा

घिरोर। तहसील क्षेत्र में एसडीएम अंजली सिंह के नेतृत्व में मिशन समाधान के तहत सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया। राजस्व विभाग, पंचायती विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीमों ने कब्जे को हटाने की कार्रवाई की।

घिरोर के मोहल्ला केशराय में एसडीएम अंजली सिंह ने राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की। पैमाइश कर तालाब की जगह को चिन्हित किया। ग्राम पंचायत नगला पुनू में कानूनगो दयाकिशन, लेखपाल आदित्य कुमार चौहान, रजनी की टीम ने भूदान समिति की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। फाजिलपुर में भी चकरोड़ की पैमाइश की गई। नायब तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो शीलेंद्र यादव, लेखपाल अनुराग यादव, राहुल लेखपाल, कमल यादव, आदित्य कुमार, हेमंत कुमार, रजनी, प्रिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed