{"_id":"591b3a7b4f1c1b8b51f23074","slug":"ranmware-falls-at-atm-at-attm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन्समवेयर के भय से एटीएम पर घटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन्समवेयर के भय से एटीएम पर घटी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 16 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
रैन्समवेयर के भय से एटीएम पर घटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैन्समवेयर अटैक का जिले में भी असर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज के बाद लोग एटीएम पर रुपये निकालने के लिए नहीं पहुंचे। अधिकांश लोगों ने बैंकों से ही लेनदेन किया। बैंक प्रबंधन ने भी सावधानी बरतते हुए बाहर से आए मेल अटैचमेंट नहीं खोले। बाहरी सभी मेलों को सुबह से ही ब्लाक कर दिया गया।
दो दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे रैन्समवेयर अटैक का असर मंगलवार को जिले में दिखा। रोजाना की तरह एटीएम पर लगने वाली लंबी लंबी लाइनें नजर नहीं आई। जिन एटीएम में कैश था वहां भी लोगों को रुपये निकालने में परेशानी नहीं हुई। एटीएम पर लाइनें बहुत छोटी रहीं। वायरस अटैक के डर से लोग बैंकों में ही लेनदेन करने के लिए पहुंचे। एटीएम पर कम भीड़ की वजह से बैंकों में कतार नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए रैन्समवेयर अटैक के संबंध में लोग एक दूसरे से जानकारी जुटाते रहे।
बैंक प्रबंधन ने सुबह से ही सावधानी बरतनी शुरू कर दी। बाहरी मेलों को पूरी तरह ब्लाक कर दिया गया। स्टेट बैंक में खाते से रुपये निकालने पहुंचे जयप्रकाश शर्मा, रामप्रकाश सिंह चौहान का कहना था एटीएम होने के बाद भ्ीा उन्होंने डर की बजह से एटीएम से रुपये नहीं निकाले। बैंक की लाइन में ंलगकर ही रुपये निकालना ज्यादा सुरक्षित समझा।
विज्ञापन
शहर के अधिकांश एटीएम में तो कैश ही नहीं है। एटीएम पर कम भीड़ की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज भी हैं। बैंकों को बाहरी मेलों के अटैचमेंट न खोलने की हिदायत दी गई है। बाहरी मेलों को ब्लाक करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डीके अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक