{"_id":"588f7aff4f1c1b303de810e4","slug":"raashtr-nirmaan-kee-bhaageedaaree-ke-lie-karen-matadaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण की भागीदारी के लिए करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण की भागीदारी के लिए करें मतदान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने की लेते शपथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला द्वारा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी के तहत सोमवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शिक्षकों ने मतदान करने और मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ ली।
स्कूल परिसर में प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन और सचिव लव मोहन ने शिक्षकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है। हमें आगे बढ़कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए। मतदान निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ करें। मतदान किसी जाति, धर्म के लिए नहीं बल्कि विकास के नाम पर होना चाहिए।
सचिव लव मोहन ने कहा कि मतदान अनमोल है। सभी को आगे बढ़कर मतदान करना चाहिए। साथ ही स्वच्छ छवि वाले नेता को अपना वोट करें। ताकि वह आपकी समस्या को विधानसभा में उठा सके। इस मौके पर शिक्षक योगेश कुमार, हर्ष चेत, शिवम, मंगेश, कर्मवीर, अलका दुबे, अनीस, शिव दुबे, पूनम, मीनू, प्रतिभा, कृष्णा चेत, ममता भारद्वाज, शेफाली आदि मौजूद थे।