{"_id":"396847cd050ede44e9f9f9a3f2868447","slug":"private-colleges-90-seats-still-empty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कालेजों की 90 सीटें अभी भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कालेजों की 90 सीटें अभी भी खाली
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। बीटीसी सत्र के दो वर्षीय प्रशिक्षण के लिए निजी कालेजों की सीटें अभी भी खाली रह गई हैं। जिन्हें भरने के लिए पांचवीं मेरिट सूची शीघ्र ही डायट से जारी हो सकती है। जिसके बाद खाली रह गई सीटों का कोटा पूरा हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि बीटीसी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में डायट प्राचार्य द्वारा शासनादेश के बाद दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण के लिए सीटें निजी संस्थानों की पूरी नहीं भर पाई है। इसके लिए डायट प्राचार्य चार बार कटआफ लिस्ट जारी कर चुके है। डायट में पूरी 200 सीटें पूर्व में भरी जा चुकी हैं और प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है। जबकि निजी संस्थानों की 500 सीटों को भरने के लिए चार बार कटआफ जारी की जा चुकी है, लेकिन मेरिट अधिक होने के कारण अभ्यर्थियों ने निजी कालेजों की प्रवेश प्रक्रिया के लिए कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। इससे चार चरणों के बाद भी लगभग 90 सीटें शेष रह गई हैं।
इस संबंध में डायट प्राचार्य शैलेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि जो सीटें रिक्त रह गई हैं। उनके लिए शासन को अवगत करा दिया गया है। जैसे ही कोई आदेश उन्हें प्राप्त होता है वह सीटों को भरने के लिए पांचवीं कटऑफ का विज्ञापन जारी कर सूची जारी कर देेंगे।