फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Pregnant women will get facility for Caesarean delivery at night

Mainpuri News: प्रसूताओं को रात में मिलेगी सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था

Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will get facility for Caesarean delivery at night
मैनपुरी। प्रसूताओं के लिए अच्छी खबर है। ऑपरेशन की स्थिति में उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। दिन हो या रात सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में उन्हें सिजेरियन प्रसव का लाभ दिलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर सिजेरियन प्रसव की मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ के आदेश पर सीएमएस ने रात में प्रसव की व्यवस्था को लागू कर दिया है। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को लेकर शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभी तक जिले के सरकारी अस्पतालों में दिन के समय ही सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था थी। अब रात में भी सिजेरियन प्रसव कराया जाएगा। सौ शैया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञों को जिम्मेदारी दी गई है। सौ शैया अस्पताल में वर्तमान में छह स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। यहां औसतन 25 से 30 प्रसव प्रतिदिन होते हैं। इनमें 10 से 15 प्रसूताएं ऐसी होती हैं, जिन्हें सिजेरियन प्रसव की जरूरत होती है। नई व्यवस्था के तहत सीएमएस ने यहां स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी का चार्ट तैयार किया है। निश्चेतक और ओटी टीम की मदद से यहां आने वाली प्रसूतओं को जरूरत पर रात में भी सिजेरियन प्रसव का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन



इस साल 3 महिलाओं और 11 बच्चों की हो चुकी है मौत
जिले के सरकारी अस्पतालों में रात के समय सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था न होने के कारण जिले से रेफर होने वाली 3 महिलाओं और 11 बच्चों की मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद या पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हुई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि यदि उनका समय से सिजेरियन प्रसव करा दिया जाता तो जच्चा-बच्चा की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर महीने कम से कम करने होंगे 30 प्रसव
जिले में सिजेरियन प्रसव के लिए सौ शैया अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञों को निर्देश दिए गए हैं कि हर महीने कम से कम 30 सिजेरियन प्रसव कराने होंगे। महीने के अंत में आयोजित होने वाली स्वास्थ्य समिति की बैठक में इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। सीएमएस डॉ. शशांक कुमार ने इसके लिए स्त्री रोग विशेषज्ञों का ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया है।


सीएचसी पर ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगी स्त्री रोग विशेषज्ञ
जच्चा और बच्चा की जान को सुरक्षित करने के लिए जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए ऑन कॉल डॉक्टर भेजने की व्यवस्था की गई है। सीएचसी पर गंभीर स्थिति में यदि किसी प्रसूता को सिजेरियन प्रसव की जरूरत है और वहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है तो ऐसी स्थिति में सौ शैया अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक को भेजकर सिजेरियन प्रसव का लाभ दिलाया जाएगा।




जिले के लोग किसी भी स्थिति में प्रसव के लिए झोलाछाप के पास न जाएं। सरकारी अस्पताल में हर संभव प्रसव की व्यवस्था है। इसलिए किसी भी समय सरकारी अस्पताल में पहुंचकर सुरक्षित प्रसव कराएं। - डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed