फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Prayers were sought in Madrasa for successful landing of Chandrayaan 3 in Mainpuri

Chandrayaan-3: मैनपुरी के मदरसा में मांगी गई दुआएं, बच्चों में लैंडिंग देखने को लेकर दिख रहा उत्साह

Wed, 23 Aug 2023 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 03:45 PM IST
सार

मैनपुरी में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मदरसा में दुआएं मांगी गई। बच्चों में लैंडिंग देखने को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। 

विज्ञापन
Prayers were sought in Madrasa for successful landing of Chandrayaan 3 in Mainpuri
Chandrayaan-3: मैनपुरी के मदरसा में मांगी गई दुआएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार है। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों में भी इसका प्रसारण देखने को लेकर खासा उत्साह है। इसका सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बुधवार को स्कूल शाम के समय खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मैनपुरी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं इसके सफल लैंडिंग के लिए मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसी कड़ी में जिले के भोगांव कस्बा स्थित मदरसा दरसुल क़ुरआन में चंद्रयान-3 की सफलता के दुआएं मांगी गई। प्रबंधक मोहम्मद शक़ील खान उर्फ फूलमियां ने कहा कि अल्लाह ताला भारत देश को तरक्की के हर मुकाम पर पहुंचने के लिए इस मुकाम तक पहंचाने की ताकत अता फरमाये।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सफल लैंडिग के लिए मथुरा के स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षकों ने साथ में की प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निदेशक गुलज़ार शक़ील ,प्रधानाचार्य खालिद रजा नूरी, हाफिज राहत हुसैन,मोहम्मद शमशाद ,जमील अंसारी,यूसुफ चांद, अफसर नवाज खां, धर्मेंद्र कुमार ,सुनीता कुलश्रेष्ठ ,मोहम्मद उमर, रहीस सिद्दीकी, हाफिज राहत ,आसिफ रजा,सैफ रजा, यमन शक़ील,मेविस, रागनी, अयंक शिफा, हफीन फैजल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार

इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि 23 अगस्त को सभी बोर्डों के शिक्षण संस्थानों में शाम सवा पांच बजे से सवा छह बजे तक चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भी लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर कार्यक्रम के अवलोकन की भी व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वे लाइव प्रसारण के फोटो आदि विभाग को ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed