{"_id":"64e5cda69288563cac0c5010","slug":"students-and-teachers-pray-for-successful-landing-of-chandrayaan-3-in-mathura-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सफल लैंडिग के लिए मथुरा के स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षकों ने साथ में की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सफल लैंडिग के लिए मथुरा के स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षकों ने साथ में की प्रार्थना
Wed, 23 Aug 2023 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:43 PM IST
सार
Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिग के लिए मथुरा के स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षकों ने साथ में प्रार्थना की। सभी लोग इसकी लैंडिंग को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Chandrayaan-3: सफल लैंडिग के लिए मथुरा में विद्यार्थी और शिक्षकों ने साथ में की प्रार्थना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में देश के तीसरे चन्द्रमिशन चन्द्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपप्रधानाचार्य डॉ. राकेशचन्द्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ आचार्च राजवीर सिंह, महेश गोस्वामी, डॉ. हरीश सारस्वत आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् विद्यालय के आचार्य हरदेव शास्त्री के नेतृत्व में सभी छात्रों एवं आचार्यों ने शास्त्रीय मंत्रों का उच्चारण कर देव स्तुति एवं चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने हेतु सामूहिक प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रो के.के कनौडिया एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने इस मिशन में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। वहीं भौतिकी के आचार्य एवं सभासंचालक आशीष अग्रवाल ने चन्द्रयान-3 के बारे में प्रकाश डालते हुए इसरो से शाम साढे़ पांच बजे से साढे़ छः बजे तक होने वाले सजीव प्रसारण को देखने हेतु सभी से आग्रह किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य धर्मेन्द्र बंसल, नवीन वार्ष्णेय, शिवहरि गोस्वामी, अमित प्रकाश कुलश्रेष्ठ, शेर सिंह सिकरवार, राघवेंद्र सिंह, उमाशंकर, विष्णु शर्मा, विदेश कुमार, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, रिचा गर्ग, शिल्पी भारद्वाज, शोनम चौधरी, इन्द्रा गौतम, मोहित अग्रवाल, विजय तिवारी, हेमन्त उपाध्याय, गोकुलेश शर्मा, गिरीश तोमर, यशराज भैया, छात्र प्रधानमंत्री आलेख दीक्षित आदि उपस्थित रहे।