{"_id":"64e5c1e23fce27670d001ef3","slug":"there-is-great-enthusiasm-among-public-to-see-landing-of-chandrayaan-3-in-etah-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार
Wed, 23 Aug 2023 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:53 PM IST
सार
एटा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने को जनता में गजब का उत्साह दिख रहा है। खास से लेकर आमजन तक इसका बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रयान -3 की लैंडिंग का लोगों को इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार है। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। खास से लेकर आम लोगों तक सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं विद्यार्थी भी इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। आइए जानतें हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर लोगों का क्या कहना है ?
विज्ञापन
चंद्रमा की सतह और वातावरण के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लंबे वक्त से दुनिया के वैज्ञानिक चांद से जुड़े मिशन को अंजाम देने में जुटे हैं। भारत भी अपने चंद्रयान मिशन के जरिए डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त से इस कार्य में जुटा है। चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के बाद का मिशन ही चंद्रयान-3 है। ये मिशन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। -धीरज शर्मा, उद्यमी
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: चांद पर दूजे उतरते देखे...अब हमारी बारी; अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर आमजन को लैंडिंग का इंतजार
विज्ञापन
भारत चंद्रयान-3 के जरिए चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करना चाहेगा। अब तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सिर्फ तीन देशों अमेरिका, रूस और चीन को ही कामयाबी मिली है। चंद्रयान-3 के जरिए भारत इस सूची में शामिल होना चाह रहा है, हमारी शुभकामनाएं... -आदित्य मित्तल -कारोबारी
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3 Landing: आगरा में मंदिरों में की जा रही पूजा, लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
चीन लूनर रिसर्च स्टेशन बनाने पर भी काम कर रहा है। उधर अमेरिका और यूरोपीय देश चंद्रमा पर मनुष्यों को भेजने के मिशन पर जुटे हैं। चंद्रमा पर पहुंचने के लिए दुनिया के तमाम देशों के बीच जारी होड़ के नजरिए से भी चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए काफी मायने रखता है। -मोहसिन खान-वकील