{"_id":"6a0cab0024a8968ac70b874b","slug":"policemen-saved-the-life-of-a-youth-who-jumped-into-a-canal-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159687-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नहर में कूदे युवक की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नहर में कूदे युवक की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
विज्ञापन
मैनपुरी। कंट्रोल रूम पर सोमवार शाम सूचना मिलने के बाद पीआरवी कर्मियों ने नहर में कूदे युवक की जान बचा ली। घटना सिंहपुर नहर पुल के पास हुई। पता चला कि युवक घरेलू विवाद के चलते जान देने के लिए नहर में कूदा था, उसे परिजन के सुपुर्द किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम को सिंहपुर नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी, वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पीआरवी 8667 घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। सिंहपुर नहर का जलस्तर बेहद अधिक था, इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए युवक को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में युवक को बाहर निकाला गया।
पुलिसकर्मियों ने युवक को सीपीआर दी। जिसके बाद युवक होश में आया। युवक ने अपना नाम सौरभ निवासी गांव लालपुर बताया, पता चला कि घरेलू विवाद से आहत होकर वह नहर में कूदा था। संवाद