{"_id":"5b964fe2867a557f233458ec","slug":"police-caught-large-amounts-of-liquor-boxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, तीन तस्कर गिरफ्तार, चार हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, तीन तस्कर गिरफ्तार, चार हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब का जखीरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर गैर प्रांत की शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। एएसपी ने प्रेसवार्ता में शराब कारोबार के संबंध में ये जानकारी दी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महिपाल के मकान में शराब माफिया नीलू यादव निवासी मलूपुरा कुर्रा ने अवैध शराब का गोदाम बना रखा है। इस सूचना पर पुलिस सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे मकान की घेराबंदी की।
विज्ञापन
मकान से गैर प्रांत की शराब सहदेव यादव, मोहित यादव निवासी करहल चौराहा और दिनेश गुप्ता निवासी मोहल्ला छपट्टी एक सेंट्रो कार में लाद रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान तस्करों के साथी सोनू यादव निवासी गांव बुझिया थाना करहल, सोनू यादव निवासी श्रंगार नगर, रविकांत उर्फ डीपी, शशिकांत उर्फ मुस्की निवासी मलूपुरा कुर्रा स्विफ्ट कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान मकान से पुलिस ने 513 गैर प्रांत की शराब पेटी, एक सेंट्रो कार और एक बाइक बरामद की है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शराब माफिया नीलू यादव का ही धंधा चल रहा था। किराए पर लेकर मकान में शराब की सप्लाई की जा रही थी। जल्द ही भागे हुए आरोपियों व शराब माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।