फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Plans on paper tucked center

कागजों तक सिमटी केंद्र की योजनाएं

Wed, 25 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 25 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Plans on paper tucked center
गंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोदी सरकार को केंद्र में सरकार बनाए दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन जिले में केंद्र की चलाई जा रही योजनाओं का कोई विशेष असर नहीं दिख रहा है। न तो सांसद ही गोद लिए गांवों में पहुंचे और न ही अधिकारियों के गोद लिए गांवों में ही कोई विशेष हालात सुधरे। वहीं स्वच्छ भारत मिशन भी फोटो खिंचाने तक ही रहा। हालांकि कृषि दुर्घटना बीमा का लाभ जरूर पीड़ितों को मिला है। वहीं गांवों में शौचालय निर्माण की गति भी केंद्र सरकार की दिलचस्पी के कारण कुछ तेज हुई है।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी। इसके बाद उनकी अपील पर सांसद और अधिकारियों ने गांवों को गोद लिया था। इस पर ग्रामीणों को बदहाल गांवों की तस्वीर बदलने की आस जागी थी, लेकिन दो वर्ष बाद भी हालात जस के तस हैं। सांसद तेज प्रताप यादव ने जागीर ब्लाक का गांव सगामई को गोद लिया था। यह और बात है कि दो वर्ष में वह गांव में दो बार भी नहीं गए। यही नहीं गांव के निवासी अभी भी बदहाली में दिन गुजारने को मजबूर हैं। कुछ यही हाल अधिकारियों के गोद लिए गांवों का भी है। वहां भी विकास तो दूर कुपोषित बच्चों की संख्या भी कम नहीं हुई है। 
विज्ञापन

वहीं केंद्र की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भी कागजों और गोष्ठियों तक ही सीमित रह गई है। हालांकि किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ जरूर पीड़ितों को मिला। इस योजना के तहत जिले के लगभग 16 किसानों को हादसे में मौत के बाद उनके परिवारीजनों को सहायता राशि का चेक दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजना स्वच्छ भारत मिशन भी फोटो खिंचाने तक ही सीमित रहा। अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी का परिणाम यह है कि आम रास्ते आदि तो दूर कार्यालयों तक में सफाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed