फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Performing burned copies of mandate

प्रदर्शन कर शासनादेश की प्रतियां जलाईं

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Performing burned copies of mandate
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकायों में होने वाली सफाई कर्मियों की भर्ती में आरक्षण को रद्द किया जाए। सफाई कर्मियों के पदों पर वाल्मीकि समाज के लोगों की ही नियुक्ति की जाए। इस मांग को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए शासनादेश की प्रतियां भी जर्लाइं।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश की स्थानीय निकायों में संविदा पर 35774 सफाई कर्मचारियों के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसमें आरक्षण के अनुसार सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग पदों का निर्धारण किया गया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सफाई कर्मचारी के पद पर वाल्मीकि समाज के लोगों को ही नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन

रामू चंचल ने कहा कि एक तरफ सरकार सफाई कर्मियों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है वहीं अन्य जातियों के लोग सफाई कार्य करने ही नहीं जाते हैं। वाल्मीकि समाज के युवा बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो वाल्मीकि समाज के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने शासनादेश की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर रामौतार त्यागी, डोलर बाबू वाल्मीकि, रामप्रसाद वाल्मीकि, सनी देव वाल्मीकि, ह्रदेश वाल्मीकि, सर्वेश, अर्जुन, अंशू कुमार, अजय कुमार, अशोक, बंटू, रामानंद वाल्मीकि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed