फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Patient dies during treatment by quack, uproar ensues

Mainpuri News: झोलाछाप से उपचार के दौरान मरीज की मौत, हंगामा

Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Patient dies during treatment by quack, uproar ensues
फोटो33 मरीज की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते प्रभारी निरीक्षक। संवाद
कुरावली। गांव शरीफपुर में रविवार शाम एक झोलाछाप की दुकान पर 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। परिजन ने गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा निवासी 55 वर्षीय रामजी लाल कुछ दिनों से बीमार थे, परिजन उनका उपचार शरीफपुर में एक झोलाछाप के यहां करा रहे थे। रविवार शाम को रामजी लाल की मौत हो गई, मरीज की मौत के बाद परिजन ने झोलाछाप के गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। परिजन गलत उपचार से मौत का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित परिजन को समझा बुझा कर शांत कराया, इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed