{"_id":"64aad87ce34fcbc0520084c3","slug":"panchayat-organized-a-village-of-mathura-where-youth-were-made-to-take-an-oath-not-to-commit-crimes-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का मामला: पहले पंचायत...फिर कुरान की कसम, मस्जिद से किया अनाउंस; अपराध करने पर होगा ये अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी का मामला: पहले पंचायत...फिर कुरान की कसम, मस्जिद से किया अनाउंस; अपराध करने पर होगा ये अंजाम
Sun, 09 Jul 2023 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jul 2023 09:25 PM IST
सार
मथुरा में साइबर ठगी के मामले में मशहूर गांव में पंचायत आयोजित की गई। फिर युवाओं को कुरान की कसम देकर अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद यह फैसला मस्जिद से अनाउंस किया। बताया कि अपराध करने पर अंजाम क्या होगा ?
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में साइबर ठगी से बदनाम एक विशेष समुदाय के गांव में पंचायत की गई। इसमें अपराध में संलिप्त अपराधियों को सुधरने की चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं समाज से बहिष्कृत किए जाने के साथ-साथ आर्थिक दंड की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
राजस्थान की सीमा के समीप गोवर्धन क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मस्जिद के मौलवी नफीस व ग्राम प्रधान लीली मेव के नेतृत्व में पंचायत आयोजित की गई। बताया गया कि पंचायत में साइबर ठगी में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है। कहा कि अपराध को किया तो समाज से नाता तोड़ दिया जाएगा। एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी देना पड़ेगा। इस मौके पर कई युवाओं की फर्जी आईडी से निकाली गई सिम भी तुड़वा दी गई। इतना ही नहीं कुरान को साक्षी मानकर कसम दी गई। पंचायत के फरमान का फैसला ग्राम प्रधान व मौलवी ने मस्जिद के माइक से अनाउंसमेंट करके सुनाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: जियो या मरो, हम तो चमकेंगे; पांच करोड़ की दवाएं तो एक करोड़ की मशीन व सामान सील
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूरे देश में साइबर ठगी के मामले हो रहे हैं। इसमें ज्यादातर देवसेरस, दौलतपुर का नाम आता है। पुलिस ने भी इन गांवों के लोगों पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गांव को बदनामी से बचाने के लिए पंचायत आयोजित की गई। यहां पहले भी नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी की जाती थी। अब अपराधियों ने ठगी करने के लिए तकनीकी का सहारा लिया है। पंचायत के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा है। नया अपराध करने से पहले सोचने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri Weather News: जलभराव से आमजन त्रस्त, बारिश से नाले उफनाए; गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर लोग
सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि कोई भी अपराध समाज एवं देश लिए खतरनाक है। कोई कानूनी अपराध करेगा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है। किसी भी तकनीक से अपराध करने वाला अपराधी जल्द ही पकड़ा जाता है। इससे उसको ही नहीं पूरे परिवार को नुकसान है। इसलिए कोई भी अपराध का रास्ता न अपनाए। गांव में अपराधियों को स्वयं सुधरने के लिए पंचायत की गई है। वह अच्छी पहल है। इससे उस गांव के साथ-साथ वहां के रहने वाले सभी परिवारों की तरक्की होगी।