फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   people are troubled by water logging in Kishni development block and Nagar Panchayat area In Mainpuri

Mainpuri Weather News: जलभराव से आमजन त्रस्त, बारिश से नाले उफनाए; गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर लोग

Sun, 09 Jul 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 08:12 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में किशनी विकासखंड एवं नगर पंचायत और कुसमुरा क्षेत्र में लोग जलभराव से परेशान हैं। गांव में नालियां नहीं बनी होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं।

विज्ञापन
people are troubled by water logging in Kishni development block and Nagar Panchayat area In Mainpuri
Mainpuri News: बारिश के बाद सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशनी विकासखंड के ग्रामसभा इलाबांस के विरतिया गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है। बरसात के दिनों में करीब दो से तीन फुट पानी सड़क पर भर जाता है। इस समय सड़क पर जलभराव रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुस जाता है। 

विज्ञापन


समस्या समाधान की मांग को लेकर पहले कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण कराते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अजीत पाल, सत्यम दुबे, कल्लू गुप्ता, राजू सविता, जागेश्वर पाल, अभिलाष कठेरिया, राही दुबे, प्रमोद गुप्ता, शेरसिंह सविता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- UP News: जेठानी ने समाज में किया बेइज्जत, देवरानी ने उठाया ऐसा कदम; घर वालों ने देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


दिहुली-बरनाहल मार्ग पर गहरे गड्ढे बन जाने से बरसात का पानी गड्ढों में भर रहा है। सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दलेलनगर पर मुख्य मार्ग में गहरे गड्ढे बन गए हैं। घरों से निकलने वाला एवं बरसात का पानी इन गड्ढों में भरने से जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बरनाहल क्षेत्र के अधिकांश लोग सिरसागंज जाने के लिए इसी मार्ग से होकर जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक एवं छात्र छात्राएं गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्रवासी रामवीर सिंह, रमेशचंद्र, प्रदीप कुमार, सतेंद्र सिंह, मनोहर लाल ने डीएम से मार्ग सही कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-- राहत: निजी बसों के मनमाने रवैये से मिलेगी निजात, अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे चलेगी रोडवेज बस


वहीं किशनी नगर पंचायत स्थित नवीन मंडी तक पहुंचने वाला मार्ग बदहाल हो चुका है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो गए है। मंडी में आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों ने मार्ग को सही कराने की मांग की है।

नगला मंगद स्थित नवीन मंडी तक किसानों को अनाज को बेचने के लिए जाना किसी मुसीबत से कम नहीं है। तहसील के मुख्य द्वार के सामने से 500 मीटर का डामरीकृत एक मार्ग मंडी केे लिए जाता है। कई सालों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण मार्ग गड्ढों में बदल गया है। 

यह भी पढ़ें-- Mainpuri News: जेठ ने नवविहाहिता के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर ससुरालीजन ने उसे ही पीटा; बनाया बंधक

इस मार्ग से किसान जब ट्रैक्टर द्वारा अनाज मंडी ले जाते हैं तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अनाज से भरी ट्रॉली पलट जाती हैं। आढ़तिया जगदीश यादव, सीबू यादव, विनय प्रताप गौर, अशोक यादव, मुकेश यादव, ओमवीर यादव ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग डीएम से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed