{"_id":"58863c774f1c1b5c02cf42dd","slug":"otherwise-lodhi-modi-s-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोधी नहीं तो मोदी नहीं’ के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोधी नहीं तो मोदी नहीं’ के लगे नारे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
‘लोधी नहीं तो मोदी नहीं’ के लगे नारे
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भोगांव विधानसभा सीट में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। सोमवार की सुबह लोधी समाज के लोगों ने भोगांव और मैनपुरी में ‘लोधी नहीं तो मोदी नहीं’ के नारे लगाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले फूंके।
भाजपा ने भोगांव सीट से बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आशीष सिंह उर्फ राहुल राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार रात से ही राहुल के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर ही राहुल के समर्थकों ने उसका खंडन भी किया। भोगांव विधानसभा सीट से ममता राजपूत ने दावेदारी की थी। उनको टिकट न मिलने से लोधी समाज में आक्रोश है।
सोमवार को लोधी समाज के लोगों ने नगर में धारऊ बाईपास रोड पर नवादा तिराहे के पास अमित शाह और राजनाथ सिंह के पुतले फूंके। लोधी नहीं तो मोदी नहीं के नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
भोगांव में लोधी समाज के लोगों ने भाजपा हाईकमान द्वारा जिले की एक भी सीट पर लोधी प्रत्याशी को न उतारे जाने के विरोध में सोमवार की शाम जीटी रोड चौराहे पर अमित शाह तथा राजनाथ के पुतले फूंककर नारेबाजी की। इस मौके पर बलवीर सिंह, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, संजीव राजपूत, अश्विनी कुमार, रामनरेश लोधी आदि मौजूद थे।