{"_id":"581b78534f1c1bc52b4368c4","slug":"operation-raw-alcohol-running-campaign-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन कच्ची शराब के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन कच्ची शराब के खिलाफ चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
आपरेशन कच्ची शराब के खिलाफ चला अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को आबकारी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से आगरा रोड बाईपास स्थित गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वहां हजारों लीटर शीरा और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिसकर्मियों ने शीरा को फैलाकर नष्ट कर दिया। वहीं बरामद शराब और तस्कर को थाने ले आई। वहीं गांव मधाऊ में भी पुलिस ने छापेमारी की।
आगरा रोड बाईपास स्थित गिहार कालोनी में दोपहर करीब दो बजे एएसपी शिष्यपाल सिंह के नेतृत्व में आबकारी, कोतवाली पुलिस और पीएसी ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई को देखकर वहां मौजूद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। महिला एसओ नीता सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ घरों में छिपाकर रखे गए लहन को फैलाकर नष्ट कराया।
कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार ने वहां बरामद शीरे के ड्रमों को तोड़कर नष्ट कराया। वहां बरामद हजारों लीटर लहन को पुलिसकर्मियों ने फैलाकर नष्ट कर दिया। करीब एक घंटा तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। वहां से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और कच्ची शराब को जब्त कर लिया। गिहार कालोनी के बाद पुलिस ने गांव मधाऊ में भी छापामार कर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
गुरुवार को थाना पुलिस ने ग्राम गोकुलपुर और अलूपुरा में काली नदी के किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने एक जलती हुई भट्ठी सहित तीन भट्ठियोें को तोड़ दिया। यहां से 350 लीटर शराब और करीब 25 हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया।
कुरावली पुलिस ने ग्राम गोकुलपुर और अलूपुरा में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर तीन भट्ठियों की तोड़ दिया। साथ ही एक हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया।