{"_id":"668900f312bff7935f0b2a96","slug":"old-woman-sleeping-on-cot-died-after-being-buried-under-debris-when-lintel-of-house-collapsed-in-mainpuri-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत
Sat, 06 Jul 2024 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:01 PM IST
सार
बारिश के बीच मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
भरभराकर गिरी मकान की छत, चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गया। हादसे में चारपाई पर लेटी वृद्धा की मलबा के नीचे दबाकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्नू की है। गांव निवासी लोचन सिंह के पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गया। कमरे में चारपाई के नीचे लेटी उनकी पत्नी संजीवनी देवी (65) मलबा के नीचे दब गई। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मलबा को हटा कर संजीवनी देवी को जब तक बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका की परिजन से जानकारी ली। वृद्धा की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में संजीवनी देवी की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर होकर बुरा हाल है।
विज्ञापन