फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Now you have a quick time

अब के बरस तू जल्दी आ...

Fri, 07 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 07 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now you have a quick time
अब के बरस तू जल्दी आ... - फोटो : अमर उजाला
कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान में चल रहा दुर्गा महोत्सव शुक्रवार को माता की प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान में लाला शिवकुमार गुप्ता के तिराहे पर नवरात्र में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें गुरुवार को भंडारे का आयोजन हुआ। शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां की प्रतिमा को दुर्गा पंडाल से भव्य रथ पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को बिखेरता चल रहा था। इसके पीछे अबीर गुलाल से सराबोर श्रद्धालु जय माता दी, प्रेम से बोलो, अब के बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा गल्ला मंडी, दिवरई गेट होते हुए ग्राम खिरना स्थित काली नदी के घाट पर पर पहुंची। वहां जय माता दी के नारों के बीच बहते हुए पानी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, मोनू गुप्ता, अजय मिश्रा प्रधान, दाऊदयाल यादव, राजू पाटिल, विनोद शाक्य, अमित सक्सैना, आशू मिश्रा, सुबोध यादव लालू, छोटू मिश्रा, सोनू गुप्ता, अंकुश पाटिल, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, भूरे यादव, पिंटू गुप्ता, विपिन शाक्य, सुधा मिश्रा, बेबी पाटिल, शिवकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अन्नू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed