फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man shot in the head suicide

सिर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in the head suicide
Suicide
शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में एक युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे क्या कारण रहे, परिवारीजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। रिश्तेदारों के मुताबिक घटना से पूर्व मृतक ने फोन पर मामा को जानकारी दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी रिंकू उर्फ पुष्पेंद्र चौहान (30) गुडगांव के सेक्टर नंबर 18 में एक कंपनी की गाड़ी चलाता था। दो साल पूर्व ही उसकी शादी प्रीति के साथ हुई थी। तीन माह पूर्व प्रीती ने एक बच्ची को जन्म दिया तभी से वह मायके में है। चार दिन पूर्व वह घर पर लौटा था अगले दिन पत्नी को लेकर घर आ गया। 
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक रिंकू शराब पीने का आदी था और उसने कुछ लोगों से रुपया उधार भी ले रखा था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह शराब पीने के बाद खेत पर गया और तमंचे से सिर में गोली मार ली। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पहुंचे मृतक के मामा कप्तान सिंह ने बताया कि घटना से पूर्व करीब करीब 7:30 बजे रिंकू ने मोबाइल पर कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी, जानकारी होने पर उन्होंने कई बार उसे कसम देकर ऐसा न करने की बात कही लेकिन उसने फोन कट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed