फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Now only digital attendance will be valid in council schools in Mainpuri

आ गया आदेश: परिषदीय स्कूलों में अब सिर्फ डिजिटल उपस्थिति ही मान्य, पढ़े पूरे नियम

Sat, 10 Feb 2024 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 05:18 PM IST
सार

मैनपुरी में परिषदीय स्कूलों में अब सिर्फ डिजिटल उपस्थिति ही मान्य होगी। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है। आगे पढ़ें और जानें क्या हैं पूरे नियम ? 

विज्ञापन
Now only digital attendance will be valid in council schools in Mainpuri
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में परिषदीय स्कूलों में टैबलेट उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब छात्र उपस्थिति और मध्याह्न भोजन व्यवस्था की ऑनलाइन जानकारी ही मान्य होगी। शनिवार को न्याय पंचायत कांकन पर शिक्षकों को टैबलेट के संचालन की जानकारी दी गई। बीईओ ने निर्देश दिए कि 15 फरवरी से डिजिटल उपस्थिति और जानकारी ही मान्य होगी।

विज्ञापन


कांकन न्याय पंचायत के शिक्षकों को टैबलेट अथवा अपने मोबाइल से कैसे सूचना ऑनलाइन भेजनी है, इसकी जानकारी भी दी। प्रयोगात्मक विधि से सभी शिक्षकों को छात्र उपस्थिति एवं एमडीएम पंजिका को ऑनलाइन कैसे भरना है, इसके बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


बीईओ अनुपम शुक्ला ने कहा कि 15 फरवरी से समस्त विद्यालयों द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्यान्ह पंजिका का डिजिटल रूप ही मान्य करने के आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी किए गए हैं। छात्र उपस्थिति पंजिका में विद्यालय में अध्ययनरत समस्त बच्चों की दैनिक उपस्थिति अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्यापक द्वारा एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक 9 बजे से 10 बजे तक बच्चों की उपस्थिति र्स्माटफोन/ टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अंकित की जाएगी। मिड डे मील पंजिका में समस्त विवरण लाभार्थी संख्या,मेन्यू, खाद्यान्न, परिवर्तन लागत आदि का विवरण आदि अंकित किया जाएगा। प्रतिदिन मध्याह्न भोजन पंजिका अनिवार्य रूप से अपडेट की जाएगी।


इस दौरान नोडल शिक्षक संकुल शिक्षक अरविंद चौहान, अशोक कुमार, प्रवीन कुमार दीक्षित, अनीता सिंह चौहान, साधना सिंह, अनीता भदौरिया, राजीव मिश्रा,सुरेंद्र सिंह, बंदना चौहान, गीता यादव, जय प्रकाश, देवेश सिंह, अंबिका चौहान, अमिताभ, शिवानी यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed