{"_id":"682f1fffe479a073a0077435","slug":"notorious-criminal-reached-sp-office-with-his-family-fearing-an-encounter-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अपराध की दुनिया छोड़ना...', जमानत पर बाहर आया कुख्यात पहुंचा एसपी ऑफिस, 30 मुकदमे हैं दर्ज; सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अपराध की दुनिया छोड़ना...', जमानत पर बाहर आया कुख्यात पहुंचा एसपी ऑफिस, 30 मुकदमे हैं दर्ज; सता रहा ये डर
Thu, 22 May 2025 06:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 May 2025 06:30 PM IST
सार
जेल से जमानत पर बाहर आया लूट का आरोपी पत्नी और बच्चों संग एसपी ग्रामीण के कार्यालय में पहुंचा। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर कहा कि समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का मौका दिया जाए। वह अपराध को छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पहुंचा दलवीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
योगी सरकार के 'ऑपरेशन लंगड़ा' के डर से सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले का कुख्यात अपराधी दलवीर सिंह अपराध की दुनिया को अलविदा कहना चाहता है। उस पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को एसपी ग्रामीण से मिला। एसपी ग्रामीण ने उससे कहा, पुलिस उसके फैसले का स्वागत करती है और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सहयोग किया जाएगा।
पत्नी और दो बच्चों के साथ एसपी ग्रामीण राहुल मिठास से मिलने पहुंचे दलवीर सिंह ने बताया कि उस पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में लूट के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसने कहा कि वह आदतन अपराधी नहीं है और अब उसने अपराध का रास्ता छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- UP: पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार...जिसके लिए छोड़ दिया पति और बच्चे, उससे मिला ऐसा धोखा; जीते जी मर गई वो

एक दुकान खोलकर अपना जीवन यापन कर रहा है। दलवीर ने एसपी ग्रामीण से गुहार लगाई कि उसे सुधरने का एक मौका दिया जाए। वह अब कभी भी अपराध के रास्ते पर नहीं चलेगा। उसने कहा कि वह अपने परिवार के लिए एक बेहतर जीवन जीना चाहता है।
ये भी पढ़ें-UP: शाहरुख पर नहीं आया रहम...बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक मौत न हो गई; चाचा-भतीजे गिरफ्तार
ये भी पढ़ें-UP: शाहरुख पर नहीं आया रहम...बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक मौत न हो गई; चाचा-भतीजे गिरफ्तार
दलवीर के साथ आई उसकी पत्नी ने भी अधिकारी से उसे एक अवसर देने का अनुरोध किया। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने दलवीर से कहा कि यदि वह वास्तव में सुधरना चाहता है और आगे कोई अपराध नहीं करेगा, तो उसे समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, उसे समय-समय पर संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।