{"_id":"682ea1a38e7a10d99603ce4a","slug":"shoemaker-shahrukh-was-brutally-beaten-to-death-in-agra-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहरुख पर नहीं आया रहम...बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक मौत न हो गई; चाचा-भतीजे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहरुख पर नहीं आया रहम...बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक मौत न हो गई; चाचा-भतीजे गिरफ्तार
Thu, 22 May 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 May 2025 10:17 AM IST
सार
आगरा में जूता कारीगर शाहरुख की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी चाचा-भतीजे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी किया गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगर के शाहगंज के शिव नगर में पुलिस की लापरवाही से जूता कारीगर शाहरुख की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी चाचा-भतीजे ने तीसरी बार इतनी बेरहमी से पीटा की जान चली गई। गुस्साए परिजन ने बुधवार को पुलिस चौकी गेट पर शव रखकर हंगामा किया। एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शांत हुए। मामले में फरार चांद और फरीद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगी है। एसीपी लोहामंडी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चेकिंग के दौरान इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
शिव नगर, राधे वाली गली नं-12, शाहगंज निवासी शाहरुख जूता बनाते थे। भाई सलमान ने बताया कि शाहरुख का पड़ोस में रहने वाले छोटू और उसके भतीजे चांद से 6 महीने पहले झगड़ा हुआ था। तब मामला शांत हो गया था। 6 मई को शाहरुख घर आ रहा था। रास्ते में छोटू और चांद ने मारपीट की। इससे सिर में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने मामूली धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों का शांति भंग में चालान किया। तब से शाहरुख की तबीयत खराब थी। 7 मई को चाचा-भतीजे जमानत पर छूटकर आए। उन्होंने आते ही साथियों के साथ शाहरुख पर हमला बोल दिया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोट लगी।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात शाहरुख जूता कारखाने से लौट रहे थे। फिर रास्ते में घेरकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। वह डर में घर आकर सो गए। बुधवार सुबह चारपाई पर मृत मिले। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसे हत्या में तरमीम किया जाएगा।