फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   nav sanvatsar par nikaalee shobhaayaatra

नवसंवत्सर पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
nav sanvatsar par nikaalee shobhaayaatra
नवसंवत्सर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवसंवत्सर 2073 के आगमन पर जिले में हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली और पद संचलन के कार्यक्रम हुए।  
विज्ञापन

शहर में वंशीगोहरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से रैली का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने किया। इसके बाद रैली स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी, क्रिश्चियन तिराहा, लेनगंज, कचहरीर रोड, रायजादा रोड आदि स्थानों पर होती हुई एकरसानंद आश्रम पहुंचकर खत्म हुई। इस दौरान रथ में भारतमाता की प्रतिमा रखी हुई थी। इसके आगे महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज और शहर के अन्य लोग चल हाथ में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। इस दौरान सुशील यादव, हरदीप सिंह, किशन दुबे, सौरभ अग्निहोत्री, प्रमोद दुबे मौजूद थे। स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। वैदिक प्रवक्ता रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि आज महाराज युधिष्ठर का राज तिलक, चक्रवती सम्राट विक्रमादित्य और दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। इस मौके पर अरुण आर्य, आर्य, शिवनारायण आर्य, सुधीर आर्य, रमाकांत  आदि मौजूद थे।

कुसमरा में शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री रमा तिवारी ने भगवा फहराकर किया। संयोजक आलोक अग्निहोत्री, शेखर चौहान के नेतृत्व में संजीव तिवारी, राहुल मिश्रा, तरुण मिश्रा, गुंजन कुशवाह, भोले दुबे रथ पर विराजमान भारत माता की प्रतिमा के साथ जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के भगवन्नू की मठिया से सदर बाजार, यादव नगर, उजागरपुर, मैनपुरी मार्ग, कटरा मोहल्ला, कसबा सहित नगर व क्षेत्र का भ्रमण कर वापस भगवन्नू की मठिया पर समापन किया गया।  
विज्ञापन


 बेवर में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। नवीगंज में चेयरमैन सरितकांत भाटिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन चौहान, राहुल राठौर ने हिंदू सेना के युवा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में हिंदू युवा वाहिनी नवीगंज, बेवर, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गौरक्षा वाहिनी, आरएसएस के युवा कार्यकर्ता शामिल थे। रैली में सुमित सिकरवार, संकल्प सिंह, अमन पांडेय, सार्थक शुक्ला, रामप्रताप सिंह, कर्णबहादुर सिंह मौजूद थे। किशनी में राइजिंग सन इंटर कॉलेज में बौद्धिक सहायक प्रांत प्रमुख सतीश कुमार ने नववर्ष के बारे में जानकारी दी। शोभायात्रा सदर बाजार, मुख्य बाजार, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, बाईपास, शमसेरगंज पुलिया,रामनगर तिराहा, तिकोनिया पार्क होते हुए राइजिंग इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इस मौके पर चेयरमैन जैसीराम यादव, रामनरेश चौहान, रवि तोमर, रविंद्र सिंह भदौरिया, रामनरेश गुप्ता, मुनींद्र सिंह आदि मौजूद रहे। करहल के  गांव ककवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विवेक पांडेय ने हवन में आहुति देकर किया। इस दौरान अनिल दुबे, अमित पांडेय, राजकिशोर शुक्ल, मोहित, नवीन, अंकित, संजीव दुबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगंाव में रैली निकाली जो पीपल मंडी, नगर पंचायत कार्यालय, जैन मार्केट, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, आलू मंडी होती हुई बाईपास होती हुई सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में समाप्त

हुई। इस मौके पर प्रदीप चौहान सुरेंद्र चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव पांडेय, आशु सक्सेना, अमित वमा मौजूद थे। घिरोर में हिंदू सेना, आरएसएस, जागृति युवा सेवा संगठन और गौ रक्षा सेवा समिति ने झंडियां बैनर लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed