फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   naatakeey dhang se kotavaalee pahuncha doolha

नाटकीय ढंग से कोतवाली पहुंचा दूल्हा

Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
naatakeey dhang se kotavaalee pahuncha doolha
थाने में बैठा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार सुबह फेरे लेने से पहले मंडप छोड़कर भागा दूल्हा शुक्रवार सुबह मैनपुरी कोतवाली पहुंचा। वहां उसने पुलिस को अपहरण की कहानी सुनाई। जानकारी होने के बाद किशनी पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को कस्बा निवासी प्रकाश पाल की पुत्री ओमलता की बरात कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव दलीपपुर से आई थी। जयमाला आदि रस्म के बाद सुबह करीब चार बजे फेरे के बाद अचानक दूल्हा गोविंद मंडप से भाग गया था। गुस्साए घरातियों ने दूल्हे के परिवारीजनों को बंधक बना लिया था। गुरुवार को रिश्तेदारों की पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दूल्हा गोविंद अचानक शहर कोतवाली पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। सुबह उसे कुछ लोग बेहोशी की हालत में कोतवाली क्षेत्र में फेंककर भाग गए। वहीं जानकारी होने के बाद किशनी पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहां पुलिस बंधक बनाए गए दूल्हा पक्ष के लोगों को भी थाने ले आई। वहां दुल्हन के पिता ने गोविंद और उसके परिवारीजनों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस युवक के अपहरण की कहानी को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed