फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   More than hundred eye flu patients found in Kanshiram Colony of Mainpuri know symptoms and prevention

गांव-गांव मिल रहे 'आई फ्लू' के मरीज: मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में 100 से अधिक संक्रमित, जानें लक्षण और बचाव

Sun, 23 Jul 2023 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

मैनपुरी में गांव-गांव 'आई फ्लू' के मरीज मिल रहे हैं। मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में 100 से अधिक संक्रमित मिले। जानें इसके लक्षण और बचाव के बारे में...

विज्ञापन
More than hundred eye flu patients found in Kanshiram Colony of Mainpuri know symptoms and prevention
Mainpuri News: कांशीराम कॉलोनी में 'आई फ्लू' से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बीच जिले में 'आई फ्लू' ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले भर में अचानक आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के लगभग सभी मोहल्लों और गांवों में आई फ्लू के मरीज देखे जा रहे हैं। आई फ्लू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। शहर की कुछ कॉलोनी में आई फ्लू तेजी से फैलने के कारण लोग दहशत में हैं। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में 100 से अधिक लोग आई फ्लू की चपेट में हैं।

विज्ञापन


उमस भरी गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। जिले में आई फ्लू (आंखों में संक्रमण) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में आंखों की ओपीडी में 60 प्रतिशत मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन आंखों की जांच के लिए 130 से 140 मरीज आ रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पूर्व नेत्र रोग विभाग में आने वाले मरीजों की संख्या 30 से 40 होती थी। पिछले एक सप्ताह से आंखों में फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- प्रेमी के साथ भाग गई महिला: पति पर हत्या कर शव गायब करने का केस; डेढ़ माह बाद खुला राज तो सभी रह गए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय हालत यह है कि 60 प्रतिशत ओपीडी आई फ्लू के मामलों की है। हर दूसरा मरीज अपने आप को आई फ्लू से परेशान बता रहा है। पिछले एक सप्ताह में नेत्र रोग विभाग में 556 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। वैसे तो हर तरफ आई फ्लू के मरीज देखे जा रहे हैं लेकिन शहर के कांशीराम आवास नगला कीरत के हाल सबसे चिंताजनक है। यहां लगभग हर घर में आई फ्लू के मरीज हैं। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में 100 से अधिक लोग आई फ्लू की चपेट में बताए जा रहे हैं।

यह है आई फ्लू

आई फ्लू में आंखों में जलन होती है। आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है।

यह भी पढ़ेंः- Video: बहू ने बहन के साथ मिलकर भरी कचहरी में ससुर पर बरसाईं चप्पलें, महज इतनी सी थी बात
 

यह हैं लक्षण

  • आंखें लाल होना
  • आंखों से पानी आना
  • आंखों में तेज जलन होना
  • पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना
  • आंखों में चुभन होना और सूजन आना
  • आंखों में खुजली होना

यह भी पढ़ेंः- UP Crime: 'ससुरालियों ने पहले पीटा...फिर जहर देकर बहन को मार डाला' कहते-कहते बिलख पड़ा अमित

 

ये हैं बचाव के उपाय

  • बरसात के मौसम में हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें।
  • आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  • आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं।
  • किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
  • आंखों पर बार-बार हाथ नहीं लगाएं।
  • अगर संक्रमित आंख को छुएं, तो हाथ अच्छे से साफ करें।
  • गंदगी और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाएं न ही उसकी वस्तुओं को छुएं
  • इस सीजन में स्विमिंग से बचें।
  • आई फ्लू से प्रभावित बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाए
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: पानी कम हुआ परेशानी नहीं, बाढ़ में बह गए पशु और फसलें हो गईं बर्बाद; अब दो वक्त की रोटी का संकट

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि बरसात के बाद इस तरह की दिक्कत बढ़ती हैं। ऐसे में घबराने की नहीं बल्कि जागरूक रहने की जरूरत है। सावधानी बरतें और जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत उपचार लें। झाड़ फूंक के चक्कर में नहीं पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed