फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mercury 42.3 degrees, hot air scorching tan

पारा 42.3 डिग्री, गर्म हवा से झुलसा तन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Mercury 42.3 degrees, hot air scorching tan
मैनपुरी। सूर्य की तपन और गर्म हवाओं के थपेड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को तापमान बढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आम आदमी आग उगलते मौसम से झुलस रहे हैं। सुबह नौ बजे से ही चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरे दिन भीषण गर्मी और दिन भर चले गर्म हवा के थपेड़ों ने आम आदमी का चैन छीन लिया। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। बढ़ी गर्मी से चाहे सरकारी हो या व्यक्तिगत सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।  सुबह नौ बजे से आसमान से ऐसी आग बरसी कि लोग बेचैन हो गए। पूरे दिन लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे और शाम को भी मौसम में ठंडक नहीं घुल सकी। दोपहर भर चली गर्म तेज हवाआें ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया।
विज्ञापन

उधर किसान अपनी गेहूं की फसल घर ले जाने में रात दिन एक किए हुए हैं। रात ही नहीं दिन में भी किसान गेहूं की मढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। निरंतर बढ़ रही गर्मी के चलते किसानों की फसलें सूख रहीं हैं। किसानों ने पलेवट कर अगैती मक्का, बाजारा आदि की फसलें तैयार भी की तो वह पानी के अभाव में सूख रही हैं। भीषण गर्मी और पछुआ गर्म हवाओं के चलते हर तीसरे दिन फसलों को सिंचाई की जरूरत है जिसे कर पाना किसान के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed