{"_id":"a82e4508f7984f261636501a3471826c","slug":"mercury-42-3-degrees-hot-air-scorching-tan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42.3 डिग्री, गर्म हवा से झुलसा तन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42.3 डिग्री, गर्म हवा से झुलसा तन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सूर्य की तपन और गर्म हवाओं के थपेड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को तापमान बढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आम आदमी आग उगलते मौसम से झुलस रहे हैं। सुबह नौ बजे से ही चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है।
गुरुवार को पूरे दिन भीषण गर्मी और दिन भर चले गर्म हवा के थपेड़ों ने आम आदमी का चैन छीन लिया। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। बढ़ी गर्मी से चाहे सरकारी हो या व्यक्तिगत सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सुबह नौ बजे से आसमान से ऐसी आग बरसी कि लोग बेचैन हो गए। पूरे दिन लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे और शाम को भी मौसम में ठंडक नहीं घुल सकी। दोपहर भर चली गर्म तेज हवाआें ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया।
उधर किसान अपनी गेहूं की फसल घर ले जाने में रात दिन एक किए हुए हैं। रात ही नहीं दिन में भी किसान गेहूं की मढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। निरंतर बढ़ रही गर्मी के चलते किसानों की फसलें सूख रहीं हैं। किसानों ने पलेवट कर अगैती मक्का, बाजारा आदि की फसलें तैयार भी की तो वह पानी के अभाव में सूख रही हैं। भीषण गर्मी और पछुआ गर्म हवाओं के चलते हर तीसरे दिन फसलों को सिंचाई की जरूरत है जिसे कर पाना किसान के लिए मुश्किल हो रहा है।