फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri resident businessman Dilip murdered by wife Pragati after 15 days of marriage

कातिल दुल्हन: शातिर है औरैया की 'मुस्कान'...अस्पताल में दिलीप के साथ रही, करतूत छिपाने के लिए किया ऐसा काम

Tue, 25 Mar 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

यूपी के औरेया में हुई सनसनीखेज वारदात की मास्टरमाइंड प्रगति बेहद शातिर है। शादी के 15 दिन बाद ही उसने पति दिलीप की शूटरों से हत्या करा दी। पति को गोली मरवाने के बाद वह उसके साथ रही, जिससे उस पर किसी को शक न हो। अब उसकी करतूत सामने आने के बाद मैनपुरी में परिजन भी हैरान हैं। 

 

विज्ञापन
Mainpuri resident businessman Dilip murdered by wife Pragati after 15 days of marriage
दिलीप के घर पर पसरा मातम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी औरैया में हुई वारदात की पटकथा मैनपुरी में लिखी गई थी। दिलीप कुमार यादव मूलरूप से भोगांव के नगला दीपा का रहने वाला था। 5 मार्च को शादी के बाद प्रगति को वह परिजन सहित विदा कराकर नगला दीपा ही लाया था। यहीं मुंह दिखाई की रस्म हुई थी। इसके बाद 10 मार्च की शाम प्रगति को उसके भाई एक रस्म के तहत मायके ले गए थे। 12 मार्च को प्रगति दिबियापुर, औरैया स्थित दिलीप के ऑफिस में उससे मिलने आई थी। दो घंटे तक दोनों एक साथ रहे थे।
विज्ञापन


 

बीती 19 मार्च को भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा के निवासी कारोबारी दिलीप कुमार यादव (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया था। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी थी। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। औरैया पुलिस ने खुलासा किया है कि दिलीप की हत्या उसकी ही पत्नी प्रगति ने ही कराई थी। वारदात उसने अपने प्रेमी फफूंद निवासी अनुराग यादव और अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर के जरिये करा दी। दो लाख रुपये में हत्या तय की गई। प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये बतौर एडवांस हत्या के लिए दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से होती थी दोनों में बात
मृतक दिलीप के भाई अक्षय यादव ने बताया कि वह चार भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़े भाई संदीप यादव हैं, उनकी शादी पारुल के साथ 2019 में हुई थी। भाभी पारुल की छोटी बहन प्रगति और दिलीप के बीच तीन साल पहले वार्ता शुरू हुई थी। पिछले एक साल से दिलीप परिजन से जिद कर रहा था कि उसकी शादी प्रगति के साथ ही कराई जाए। परिजन भी दिलीप की जिद के आगे झुक गए। दिलीप ने खुद ही परिवार के साथ जाकर प्रगति के लिए शादी पर देने के लिए साड़ी से लेकर आठ लाख रुपये के गहनों तक की खरीदारी की थी।

ये भी पढ़ें-UP: गंदे बैग में तीन करोड़ का माल...इस एक गलती से पकड़ा गया तस्कर, 1.62 किलो हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन

दिलीप से बातचीत के बाहने अनुराग के साथ बुनती थी सपने
मृतक दिलीप के परिजन ने बताया कि प्रगति बेहद शातिर दिमाग है। वह अनुराग यादव के साथ अपनी जिंदगी को बसाने के सपने बुनती थी। उससे बात करती थी। मगर, परिवार का ध्यान उसकी ओर न जाए इसके लिए वह दिलीप से भी बातचीत करती थी, ताकि लोग दिलीप पर ही ध्यान केंद्रित रखें। मगर, जब उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजन को लगी तो उन्होंने शादी का दबाव बनाया। साजिश के तहत प्रगति ने दिलीप से शादी करते हुए उसकी हत्या के बाद अपना जीवन अनुराग के साथ बिताने का प्लान तैयार किया था।

 

छोटी बहन की करतूत पर बड़ी बहन गुमसुम
प्रगति की इस करतूत ने दिलीप की जिंदगी छीन ली। सुमेर सिंह यादव के हंसते-खेलते परिवार में मातम पसरा दिया। सुमेर सिंह यादव के चार बेटे हैं, जिनमें संदीप सबसे बड़ा, उसके बाद अक्षय, तीसरे नंबर का दिलीप और चौथे नंबर का सचिन व छोटी बेटी प्रियंका है। संदीप की शादी 2019 में पारुल के साथ की थी। संदीप और पारुल दिबियापुर, औरैया में रहते हैं। दिलीप भी कामकाज के सिलसिले में उनके ही साथ रहता था। 

ये भी पढ़ें-UP: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच झगड़ा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी की शव यात्रा में भिड़े...जमकर हुई हाथापाई

दरअसल, परिवार के पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। इधर, भोगांव के नगला दीप में अक्षय की पत्नी सोनी, दो बच्चे, पिता सुमेर सिंह, मां सुमन देवी रहते हैं। हत्या का पुलिस ने बीते सोमवार को खुलासा किया तो पारुल अपनी छोटी बहन प्रगति की करतूत पर हैरान रह गई। वह गुमसुम हो गई। उसकी आंखों में दुख का सैलाब इस कदर उमड़ रहा था, मानो वह कह रही हो कि छोटी ने करतूत की है, उसकी सजा उसे कानून देगा। मेरे दामन में उसका कलंक न लगाए जाए।

 

गोली लगने की सूचना पर आई थी सैफई, ग्वालियर तक रही साथ
मृतक के भाई अक्षय यादव ने बताया कि भाई पर हमला होने की सूचना के बाद परिजन और पुलिस उसे सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां कुछ देर बाद ही प्रगति भी आ गई थी। सैफई मेडिकल कॉलेज से जब भाई को ग्वालियर ले गए तो वह वहां भी साथ गई थी। इसके बाद परिजन ने उसे वापस भेज दिया था। नहीं पता था कि वह इस कदर शातिर है कि साथ रहने का नाटक करके अपनी करतूत को छिपाने का खेल खेल रही है।

ये भी पढ़ें-एटा गोलीकांड: ठंडी चाय को लेकर हुआ विवाद, पैसे मांगे तो मार दी गोली; टी स्टॉल संचालक के बेटे की हालत गंभीर

 

हत्यारोपियों को हो फांसी
मृतक दिलीप के पिता सुमेर सिंह, मां सुमन देवी ने कहा कि जिस प्रकार उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कराई गई है, उसी प्रकार हत्यारोपियों को भी पुलिस एनकाउंटर में गोली मार दे। पिता सुमेर सिंह ने कहा कि वह अदालत में मुकदमा आखिरी दम तक लड़ेंगे। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाकर ही अपने बेटे की हत्या का बदला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed