Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news savitri mona dubey

Mainpuri News: सावित्री बन मोना दुबे ने लौटाई पति की जिंदगी

Sat, 04 Apr 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news savitri mona dubey
फोटो 11 मोना दुबे
मैनपुरी। पुराणों में सीता, सावित्री और अनुसइया जैसी मातृ शक्ति का वर्णन मिलता है। कलियुग में भी ऐसी देवियों की कमी नहीं है। कुछ महिलाएं आज के दौर में भी ऐसी ही मिसालें समाज को प्रेरित करती हैं। बेवर निवासी मोना दुबे ने सावित्री बन अपने प्रेम से यह साबित कर दिया है कि सच्चा जीवनसाथी वही होता है, जो हर परिस्थिति में पति का साथ निभाए।बेवर निवासी मोना दुबे के पति संदीप दुबे एक वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। परिजन ने कई जगह उपचार दिलाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। जांच में पता चला कि उनका लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका था। डाक्टरों ने सलाह दी कि संदीप का जीवन बचाने का एकमात्र रास्ता लिवर ट्रांसप्लांट है। डाॅक्टर की बात सुनकर परिवार के लोग चिंतित हो गए मानो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। डाॅक्टर की राय पर मोना ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने डाॅक्टर से कहा कि वह अपने पति की जान बचाने के लिए कुछ भी दान करने को तैयार है। डॉक्टरों ने चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद मोना के लिवर का एक हिस्सा संदीप को ट्रांसप्लांट किया इससे संदीप की जान बच गई। आज दोनों प्रेम से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन


---
परिजन को सता रहा था डर, लेकिन मोना ने नहीं हारी हिम्मत
पति की गंभीर बीमारी ने परिवार को झकझोर कर रख दिया, लेकिन मोना की हिम्मत और प्यार ने हालात बदल दिए। जब डाक्टर की सलाह पर मोना लिवर ट्रांसप्लांट के लिए राजी हुई तो परिवार के लोग चिंतित थे कि कहीं बेटे साथ बहू का स्वास्थ्य भी खराब न हो जाए। लेकिन सावित्री बनी मोना हर पल साहस के साथ खड़ी थी। उसके साहस को देखकर परिवार के लोग भी लिवर ट्रांसप्लांट के लिए राजी जो गए। दिल्ली के आईएलबीएस (इंस्टिट्यूट आफ लिवर एंड बिलिअरी साइसेंस) में सफल आपरेशन के बाद उनके पति को नया जीवन मिला। आज वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
पति-पत्नी का रिश्ता जीवन साथी के रूप में जाना जाता है। परेशानियों में पति के लिए खड़े रहना पत्नी का धर्म है। यदि मेरे शरीर का कोई हिस्सा उनकी जिंदगी बचा सकता था तो इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोना दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed