{"_id":"6963e63d5aacbe521706988e","slug":"mainpuri-news-roopam-mishra-murder-one-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-152103-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सबूत मिटाने में सहयोग करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सबूत मिटाने में सहयोग करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी मानसिक रूप से बीमार महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने में सहयोग करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को बघिरुआ मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में पुलिस मृतका के सगे भाई को जेल भेज चुकी है। दूसरे आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है। एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी राधाबल्लभ मिश्रा की 40 वर्षीय पुत्री रूपम मिश्रा मानसिक रूप से बीमार थीं, उनकी शादी कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया बहादुरपुर निवासी संजीव के साथ हुई थी। 28 सितंबर 2025 को पति रूपम को उसके मायके छोड़ गए थे। इसके बाद से ही वह मायके में रह रही थीं। 18 अक्तूबर की शाम अचानक रूपम लापता हो गई, काफी तलाश हुई, मगर पता नहीं लग सका। 22 अक्तूबर को रूपम का शव एलाऊ गांव में एक खेत किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी, परिजन की ओर से हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया, 10 जनवरी शनिवार को पुलिस ने मृतका के सगे भाई विपिन मिश्रा को हत्या के आरोप में जेल भेेजा है। आरोपी जुर्म कबूल कर चुका है, वहीं पुलिस को हत्या के बाद शव को पता चला कि हत्या के बाद अर्टिगा में शव को छिपा कर ठिकाने लगाया गया। वह कार अजीतगंज निवासी ऋषि कुमार की है, पुलिस ने उसे पर भी हत्या में सहयोग का आरोप लगाया। हत्या के बाद सबूत मिटाने में आरोपी ने सहयोग किया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी विपिन मिश्रा के सहयोगी ऋषि कुमार को कुसमरा रोड बघिरुआ मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई। आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।