फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road construction

Mainpuri News: 70.50 लाख से नगला दीपा से उमरीहार तक होगा सड़क निर्माण

Sat, 07 Mar 2026 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road construction
मैनपुरी। जिले में नवीन सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगला दीपा से उमरीहार जाने वाली सड़क निर्माण के लिए 70.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग ने कच्ची सड़कों को पक्का कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगला दीपा से उमरीहार जाने वाले बदहाल मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके चौधरी ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए 70.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को छह महीने के अंदर मार्ग का निर्माण पूरा किया जाएगा। पक्की सड़क निर्माण होने से उमरीहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण रामवीर ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों और विभाग से पत्राचार किया गया है। अब मार्ग निर्माण होने की तैयारी शुरू की गई है इससे निश्चित ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed