{"_id":"6afe04a859ab7b8bf30ee8b9","slug":"mainpuri-news-relious-tourism-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-171200-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख, सात प्रमुख स्थलों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख, सात प्रमुख स्थलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
फोटो 9 करहल रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर। संवाद
- फोटो : Samvad
फोटो 9मैनपुरी। जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सात स्थानों पर विकास कार्य कराए जाएंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग ने इसके लिए 26 करोड़ 78 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना के तहत मंदिरों और आश्रमों में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। वहीं, शहर में सांस्कृतिक केंद्र के पास पार्किंग और अन्य पर्यटन सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से जिले में कई धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 26.78 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें नगला अखई (नौनेर) स्थित सिद्धपीठ भोलेबाबा मंदिर में 155.65 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। आगरा रोड स्थित रामजानकी मंदिर के लिए 213.26 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। विधानसभा भोगांव के विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम सहारा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में 179.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, अलालपुर घिरोर स्थित श्री गहानंद अवधूत आश्रम में 206.33 लाख रुपये की लागत से सुविधाओं का विकास होगा।
इसके अलावा पड़रिया (पंचवटी) स्थित काली माता मंदिर में 249.82 लाख रुपये और करहल रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 251.16 लाख रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश और प्रसाधन की व्यवस्था के साथ बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। स्थलों की पहचान और जानकारी के लिए क्यूआर कोड युक्त साइनेज भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक केंद्र के पास बनेगी पार्किंग
शहर में दीवानी रोड पर बन रहे सांस्कृतिक केंद्र के पास पार्किंग और अन्य पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सबसे अधिक 1422.68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे शहर में आने वाले पर्यटकों और विभिन्न आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के साथ अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिले में सभी सातों परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, आगरा को बनाया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से जनपद के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सामान्य विकास कार्यों के साथ ही धार्मिक स्थलों के विकास कार्य के लिए जिले में कई प्रस्ताव पास हुए हैं। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन व आवागमन में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही इन स्थलों को एक अलग पहचान भी मिलेगी। - जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश