Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news no railing road

Mainpuri News: संकरा मोड़ और 10 फीट गहरी खाई, जिम्मेदारों ने मूंदीं आंखें

Thu, 19 Nov 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news no railing road
फोटो 3 कुरावली रोड मोड पर बिना रेलिंग की मुंडेर पर बैठी महिला। संवाद - फोटो : Archive
मैनपुरी। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार ईशन नदी पुल से कुरावली की ओर जाने वाला संकरा मोड़ वाहन चालकों के लिए किसी ''डेथ ट्रैप'' (मौत के जाल) से कम नहीं है। सड़क के ठीक सटकर करीब 10 फीट गहरी खाई और खुला नाला होने के बावजूद यहां सुरक्षा रेलिंग या क्रैश बैरियर तक नहीं लगाए गए हैं। विभागों की यह अनदेखी किसी भी दिन बड़े और जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

इस प्रमुख मार्ग से प्रतिदिन छोटे-बड़े हजारों वाहन गुजरते हैं। संकरा मोड़ होने के साथ-साथ इसी संवेदनशील स्थान पर रोडवेज बसें और ऑटो सवारियां उतारने व बैठाने के लिए खड़े रहते हैं। सुरक्षा घेरा न होने के कारण यदि कोई वाहन जरा भी असंतुलित हुआ, तो उसका सीधा 10 फीट गहरे नाले में गिरना तय है। यातायात पुलिस जिले भर में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर रही है, लेकिन शहर के इस बेहद खतरनाक मोड़ की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी नाले में समा चुके हैं कई वाहन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम न होने से पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। करीब एक साल पहले एक महिला स्कूटी समेत अनियंत्रित होकर सीधे इसी खुले नाले में जा गिरी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके अलावा, पूर्व में ई-रिक्शा और ऑटो भी इस गहरी खाई में गिर चुके हैं, जिनमें कई सवारियां चोटिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के मौसम में दोगुना होगा खतरा
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। नगला पजाबा निवासी अमन राजपूत का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के अंधेरे और घने कोहरे के बीच बिना रेलिंग के इस मोड़ से गुजरना बेहद जोखिम भरा होगा। वहीं, मोहल्ला छपट्टी निवासी अंकित ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की जान की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल इस मोड़ पर पक्की सुरक्षा दीवार या मजबूत बैरियर लगवाए जाएं। वर्जन: मोड़ पर सुरक्षा बैरियर लगाने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मौके पर सुरक्षा दीवार या रेलिंग का निर्माण कराना पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी है।

— दीपशिखा सिंह, सीओ ट्रैफिक
फोटो कैप्शन (Photo Caption): मैनपुरी में ईशन नदी पुल से कुरावली मार्ग जाने वाले संकरे मोड़ पर बिना सुरक्षा रेलिंग के सड़क किनारे खुला पड़ा 10 फीट गहरा नाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed