Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news roadways buses

Mainpuri News: सर्द हवाओं में सफर होगा मुश्किल, बसों की खिड़कियों के लॉक खराब

Thu, 19 Nov 2026 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news roadways buses
फोटो 5 आगरा जाने वाली बस की खिड़कियों के लॉक टूटे। संवाद - फोटो : Archive
मैनपुरी। सर्दी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने वाला है। ऐसे में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मैनपुरी डिपो की कई बसों की खिड़कियों के लॉक खराब हैं, तो कहीं शीशों में लगने वाली रबर गायब है। इसके चलते खिड़कियां ठीक से बंद नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मैनपुरी डिपो की बसों की पड़ताल की गई, तो कई बसों में खिड़कियों से जुड़ी खामियां सामने आईं। डिपो के बेड़े में कुल 74 बसें शामिल हैं। इनका नियमित रूप से आगरा, दिल्ली, फर्रुखाबाद सहित विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। बसों के रख-रखाव और यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिवहन निगम की ओर से दावे किए जाते हैं, लेकिन पड़ताल में सामने आई स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

मोहल्ला छपट्टी निवासी सचिन पिपिल का कहना है कि गर्मियों में खिड़कियों की खराबी का उतना असर महसूस नहीं होता, लेकिन सर्दी में यही परेशानी बड़ी बन जाती है और खिड़कियां बंद न होने से ठंडी हवा सीधे यात्रियों को लगती है। वहीं, ओम भंडार गली निवासी राम सक्सेना ने बताया कि कई बार शीशे बंद करने के बाद भी लॉक खराब होने के कारण वे अपनी जगह पर नहीं टिकते, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1: आगरा जाने वाली बस की खिड़कियों के लॉक टूटेमैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 77 एएन 1380 बुधवार को बस स्टैंड पर आगरा जाने के लिए खड़ी थी। पड़ताल के दौरान बस की खिड़कियों के लॉक टूटे मिले। वहीं, कई खिड़कियों में रबर भी नहीं थी। ऐसे में शीशे ठीक से बंद नहीं हो पा रहे थे। बस में सफर करने वाले यात्रियों को सर्दी बढ़ने के साथ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
केस-2: फर्रुखाबाद जाने वाली बस के शीशों में रबर गायबडिपो की बस संख्या यूपी 84 टी 5213 फर्रुखाबाद जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस बस की खिड़कियों के शीशों में रबर नहीं लगी थी। वहीं, खिड़कियों के लॉक भी टूटे हुए थे। इससे शीशों के अपने आप खुलने की आशंका बनी हुई थी। बस के चलने पर खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवा यात्रियों को परेशान कर सकती है।

बसों के नियमित रख-रखाव पर ध्यान दिया जाता है। जिन बसों में खिड़कियों के लॉक खराब हैं या शीशों की रबर गायब है, उनकी जांच कराई जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देकर कमियों को दूर कराया जाएगा ताकि सर्दी के मौसम में यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। - संजीव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

फोटो 5 आगरा जाने वाली बस की खिड़कियों के लॉक टूटे। संवाद

फोटो 5 आगरा जाने वाली बस की खिड़कियों के लॉक टूटे। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed