फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news national earth science olypiard

Mainpuri News: नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड के लिए सात जनवरी तक करें आवेदन

Mon, 05 Jan 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news national earth science olypiard
मैनपुरी। जिले के छात्र-छात्राओं को इटली के सौजन्य से आयोजित होने वाली नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। इसके लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्र-छात्राओं के आवेदन में सहयोग प्रदान करें। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इटली के सौजन्य से नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी रखी गई है। यह प्रतियोगिता में पृथ्वी विज्ञान में छात्रों की क्षमता दिखाने का एक अवसर है, जिसके लिए विभाग से जारी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। शासनादेश के तहत राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। विद्यार्थी की उम्र एक जुलाई 2026 को 18 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी काॅलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं के आवेदन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed