फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news mainpuri premier league

Mainpuri News: विक्रांत की शतकीय पारी ने दिलाई एजे फिटनेस को जीत

Mon, 22 Dec 2025 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news mainpuri premier league
फोटो 32 मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अनुपम गुप्ता और मौजूद पदाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग के एलिमिनेटर मैच में एजे फिटनेस के विक्रांत भदौरिया की शतकीय पारी के चलते टीम को जीत मिली। मैनपुरी रोस्टर को 37 रन से हारकर लीग से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

एजे फिटनेस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एजे फिटनेस से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज विक्रांत भदौरिया ने 105, यश ने 35 और सिद्धार्थ गुप्ता ने 30 रनों की पारी खेली। मैनपुरी रोस्टर के राजेश राणा और भूपेंद्र कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी रोस्टर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। आदर्श ने 42, रोहित बालियान ने 41 और प्रथम सलूजा ने 23 रन बनाए। एजे फिटनेस के विक्रांत और करन ने दो-दो विकेट लिए। मैच से पहले एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी के डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीरज चौहान ने एजे फिटनेस के विक्रांत भदौरिया को प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और विशाल वर्मा ने, स्कोरिंग मोहित सक्सेना, और मृदुल रायजादा, कमेंट्री सुनील शुक्ला, नीरज यादव एवं नीरज कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed