{"_id":"69f7aa2f8363f69e400d21a6","slug":"mainpuri-news-link-expressway-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-158685-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लिंक एक्सप्रेसवे में भोगांव के गांवों की रजिस्ट्री प्रगति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लिंक एक्सप्रेसवे में भोगांव के गांवों की रजिस्ट्री प्रगति धीमी
विज्ञापन
फोटो 13 भूमि अधिग्रहण के संबंध में बैठक कर समीक्षा करते डीएम। स्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। इटावा से हरदाेई तक बनने वाले फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किशनी और भोगांव तहसील क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। इसके लिए किसानों से जमीन लेकर रजिस्ट्री कराई जा रही है, लेकिन इसकी प्रगति धीमी है। ये बात कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की ओर से की गई समीक्षा बैठक में सामने आई। इसमें उन्होंने भोगांव में रजिस्ट्री की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की।
जनपद में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। इस संबंध में यूपीडा, तहसील भोगांव, किशनी के उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, क्षेत्रीय लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों के साथ रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति काफी निराशाजनक है। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जिन ग्रामों में एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की जानी है। उन ग्रामों के लेखपाल अपने क्षेत्र के किसानों से संवाद कर बैनामों की प्रगति सुधारें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई अवरोध हो तो उप जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर किसानों से बात करें। अगले एक सप्ताह में अधिक से अधिक बैनामे कराएं। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जाए और उनकी ओर से बैनामे कर दिए जाएं तो उन्हें तत्काल सर्किल रेट के अनुसार धनराशि का भुगतान कराया जाए। बैनामे के बाद किसी के भी भुगतान में दे न की जाए।
358 हेक्टेयर खरीदी जाएगी जमीन
तहसील किशनी के 15 ग्रामों में 217 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। अब तक 62 हेक्टेयर के ही बैनामे लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए किए गए हैं। तहसील भोगांव के 12 ग्रामों में 141 हेक्टेयर जमीन के सापेक्ष मात्र 47 हेक्टेयर जमीन भूमि के ही बैनामे हुए हैं। तहसील भोगांव में प्रगति खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
28 गांव में खरीदी जाएगी जमीन
तहसील भोगांव और किशनी क्षेत्र में जमीन खरीदी जाएगी। भोगांव तहसील के ग्राम छबीलेपुर, कमालपुर महमूदिया, अकबरपुर बिकु, रामनगरिया, चनेपुर, मुडई, वहदीनपुर, पटना टिलुआ, दुर्जनपुर, हुसैनपुर, हाजीपुर वरान, घूसमपुर में तथा तहसील किशनी के ग्राम धमियापुर, तरिहा, ख्वाजापुर, शिवसिंहपुर, बहरामऊ, अहमलपुर, टोडरपुर, नगला कले, नगला गवे, नगला पांडेय, कैथपुर, रठेह, सींगपुर, नगला बले, महोली शमशेरगंज में जमीन खरीदी जाएगी।