फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news hupertension success delevary

Mainpuri News: उच्च रक्तचाप से जूझ रही महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

Fri, 13 Feb 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news hupertension success delevary
फोटो 38 सौ शैया अस्पताल में जुड़वां बच्चों के साथ डॉ. दिव्या सरीन सेंगर और उनकी टीम। स्रोत स्वा
मैनपुरी। जिले की प्रसूताओं के लिए सरकारी अस्पताल सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। प्रसूताओं को अब सिजेरियन प्रसव का निशुल्क लाभ सौ शैया अस्पताल में मिल रहा है। एक प्रसूता को हाईब्लड प्रेशर में भी सौ शैया की डॉ. दिव्या सरीन सेंगर ने सफल प्रसव कराया। प्रसूता ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन

विकास खंड सुल्तानगंज के गांव पाल अहिरवा निवासी जोनी की पत्नी लक्ष्मी सोनी को बृहस्पतिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्रसूता की हालत बिगड़ी तो अस्पताल की डॉ. दिव्या सरीन ने तुरंत उसे ऑपरेशन थिएटर में भर्ती कराया। प्रसूता की हालत बिगड़ रही थी। जब डॉक्टर ने उसके ब्लड प्रेशर की जांच कराई तो अधिकतम 160 और न्यूनतम 120 था। प्रसूता की हालत लगातार बिगड़ रही थी। इसी बीच डॉ. दिव्या सरीन ने अपनी टीम को प्रसूता की जान बचाने के लिए सिजेरियन प्रसव के लिए तैयार किया। डॉ. दिव्या ने प्रसूता का सिजेरियन प्रसव कराया। इस दौरान लक्ष्मी ने दो नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। जोनी ने अपनी पत्नी के सफल प्रसव पर डॉक्टर और उनकी टीम को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed