{"_id":"6960031596938b9a430ba934","slug":"mainpuri-news-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151930-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दिल के मरीजों के लिए दर्द बन रही सर्दी, दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दिल के मरीजों के लिए दर्द बन रही सर्दी, दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
फोटो 20 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। पिछले तीन दिन से लगातार छह और सात डिग्री तापमान ने दिल के मरीजों का दर्द बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 756 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। दिल का दौरा पड़ने से दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 22 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम के साथ दिल के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल में पहुंचकर 111 मरीजों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई। दिल को दौरा पड़ने से पांच मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव आलीपुरखेड़ा निवासी शेर सिंह (60) को बृहस्पतिवार की सुबह हृदयाघात पड़ा, परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के ही गांव जसरथपुर निवासी बृजराज सिंह (60) को भी हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. जेजे राम ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
-- -
सर्दी में दिल के मरीज इन बातों का रखें ध्यान
- गर्म कपड़े पहनें
- ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराते रहें
- गुनगुना पानी पिएं
- फाइबर युक्त स्वस्थ आहार लें
- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें।