फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dipanshu

Mainpuri News: पिकअप की चपेट में आकर हुई थी दीपांशु की मौत

Mon, 20 Apr 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dipanshu
बेवर। कन्नौज के रहने वाले दीपांशु की मौत पिकअप की चपेट में आकर हुई थी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को वाहन का पता चला है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर गांव बझेरा दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान दीपांशु चतुर्वेदी निवासी इंदिरा नगर कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज के रूप में हुई थी, मौके से दीपांशु की बाइक और हेलमेट नहीं मिला, जिस वजह से पिता मनोज चतुर्वेदी ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। बाइक और हेलमेट अभी तक बरामद नहीं हो सका है। मगर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर टक्कर मारने वाली पिकअप के बारे में पता लगा लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed