फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news chairman bhogaun

Mainpuri News: कांशीराम कॉलोनी की महिलाओं ने चेयरमैन भोगांव पर लगाए आरोप

Sun, 28 Jun 2026 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news chairman bhogaun
फोटो 27 जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची काशीराम कॉलोनी भोगांव की महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। थाना भोगांव रुई स्थित कांशीराम कॉलोनी की महिलाएं शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने चेयरमैन भोगांव पर कॉलोनी में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से अवैध कब्जा रोकने के लिए मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कांशीराम कॉलोनी रुई बाजार कस्बा भोगांव में स्थित है। इसमें लोगों को रहने के लिए आवास मिले थे। आवास निवासी ममता ने बताया कि अब इन आवासों पर चेयरमैन नगर पालिका भोगांव की ओर से अवैध रूप से कब्जा कर सभी को आवासों से बाहर निकाला जा रहा है। सुनीता देवी ने बताया कि चेयरमैन की ओर से वहां पर नींव खोदकर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। आशा देवी ने बताया कि चेयरमैन ने नाला नहीं बनवाया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुन्नी देवी ने बताया कि कुछ लोग रुपये लेकर लोगों का अवैध कब्जा करवा रहे हैं। शिकायत करने वालों में सियादेवी, माला, अनीता, सीमा, उर्मिला देवी, शीला मुकेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed