फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cenal damaged

Mainpuri News: रजबहा में खंदी लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Mon, 23 Feb 2026 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cenal damaged
फोटो 3 बनकटिया में खेतों में भरा पानी। संवाद - फोटो : 1
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव बनकटिया के पास शनिवार की रात रजबाहा में खंदी लग गई। रजबाहा में खंदी लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में खड़ी फसल जलमग्न होने से किसानों को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बनकटिया केे किसान जब रविवार की सुबह खेतों की ओर गए तो उन्होंने रजबाहा में खंदी लगी देखी। खंदी लगने से रजबाहा का पानी खेतों में भरा हुआ था। लगभग 20 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो चुकी थी। किसान कुलदीप ने बताया कि 20 बीघा खेत में लगभग 80 क्विंटल गेहूं की पैदावार होने पर इसे बेचने से किसानों को लगभग तीन लाख रुपये की आय हो सकती थी। उन्होंने बताया कि गेहूं के खेतों में पानी भरने से आधी फसल तो पूरी तरह खराब हो चुकी है। शनिवार की रात को रजबहा की खंदी कटने से उनकी और गांव के ही रहने वाले जनवेद और वानासुर की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। पीड़ित किसानों ने फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed