{"_id":"6979173761a79c258f00c2ff","slug":"mainpuri-news-bank-strike-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-153047-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एक दिवसीय हड़ताल से बैंकों में तालाबंदी ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एक दिवसीय हड़ताल से बैंकों में तालाबंदी ं
विज्ञापन
फोटो 56 कचहरी रोड पर प्रदर्शन कर रैली निकालते बैंक कर्मी। संवाद
मैनपुरी। बैंक कर्मियों द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शीर्ष यूनियनों के आवाहन पर बैंकिंग इंडस्ट्री में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की सरकार से मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल की गई। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को बैंक हॉलिडे घोषित करने की भी मांग की। जनपद के सभी राष्ट्रीय बैंक इस दौरान बंद रहे। बैंक बंद होने के चलते करोड़ों रुपये के लेनदेन ठप हो गए। वहीं बैंक जाने वाले ग्राहकों को और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को एक दिवसीय बैंक हड़ताल की गई। हड़ताल के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की 44 शाखाओं सहित विभिन्न बैंको की समस्त शाखाओं सहित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक बंद रहीं। इससे ग्राहकों के कार्य प्रभावित रहे और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बैंकों के बंद होने की वजह से आए हुए ग्राहकों को शाखाओं में ताले देखकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, एक दिन की बंदी के चलते जनपद में होने वाला करीब 200 से 250 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित रहा। खाता धारकों को नगदी निकासी, पासबुक अपडेट, चेक क्लीयरेंस और नगदी जमा जैसे कार्यों के लिए भटकना पड़ा। बैंक बंद होने की चलते उनके कार्य पूरे नहीं हो पाए।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक राधा रमन रोड पर हड़ताल कर नारेबाजी की गई इसके बाद सभी बैंक कर्मी स्टेशन रोड पर केनरा बैंक के पास एकत्रित हुए और कचहरी रोड तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। बैंक कर्मचारी और अधिकारियों ने कहा कि वह इस बात से नाराज़ हैं कि सिर्फ़ उनके साथ ही भेदभाव हो रहा है, जबकि बैंकों में काम करना स्ट्रेसफुल है। सरकार जानती है कि स्टाफ की बहुत कमी और दूसरे कई दबावों की वजह से, बैंक स्टाफ बहुत ज़्यादा शारीरिक और मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं । इसलिए, समस्त शनिवार को छुट्टी घोषित करने की हमारी मांग सबसे सही और न्यायसंगत है ।
इस दौरान विभिन्न बैंकों के अधिकारी कुलदीप चौहान,अमन वर्मा, अनुराग वर्मा, प्रियांक तिवारी, पुलकित मिश्रा, कुलदीप कुमार, शान्तनु दुबे, अनुरोध भदौरिया, नीलेंद्र चौहान, दिलीप कुमार, दीपेन्द्र चौहान एवं अन्य बैंककर्मी उपस्थित रहे।