फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news anti infectious campaign

Mainpuri News: खाली प्लाट और गलियों में हो रहा जलभराव, कैसे रुकेंगे संचारी रोग

Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news anti infectious campaign
फोटो 19 शहर के मोहल्ला महमूद नगर में मुख्य गली में भरा पानी। संवाद - फोटो : shiv tripathi
मैनपुरी। जिले में शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अभियान के दौरान जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप शहर की गलियों और खाली प्लॉटों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के लगभग हर मोहल्ले में 10 से 20 ऐसे खाली प्लॉट मौजूद हैं। इन प्लॉटों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के पानी के साथ-साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी यहां जमा हो रहा है। नाली निर्माण के अभाव में घरों के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति मच्छरों के पनपने के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान कर रही है। जब तक जलभराव की इस मूल समस्या का निदान नहीं किया जाएगा, तब तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ये मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जलजनित संचारी रोगों के प्रमुख वाहक होते हैं। यदि इस समस्या पर तत्काल और प्रभावी ढंग से ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में सक्रिय होकर ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य नंबर-1
स्थान- महमूद नगर
शहर के मोहल्ला महमूद नगर में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मुख्य गली में ही पानी भर रहा है। इससे यहां मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों को यहां संचारी रोगों का खतरा सता रहा है। यदि समय रहते यहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो यहां संचारी रोगों पर रोकथाम संभव नहीं होगी।

दृश्य नंबर- 2
स्थान- रामलीला मैदान लक्ष्मण गेट के सामने
शहर के रामलीला मैदान में लक्ष्मण गेट के सामने जलभराव हो रहा है। यहां पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गली में ही पानी भर रहा है। यहां भी मच्छर पनप रहे हैं। रामलीला मैदान में पिछले साल कई मरीज डेंगू की चपेट में भी आए थे फिर भी यहां जिम्मेदार गली में जमा हो रहे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कर रहे हैं।
---
दृश्य नंबर- 3
स्थान-अवंतीबाई नगर , चांदेश्वर रोड
शहर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर चांदेश्वर रोड पर भी कई जगह जलभराव हो रहा है। यहां खाली प्लॉटों में दो से तीन-तीन फीट पानी जमा है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। आबादी वाले इलाके में जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारी मोहल्ले के लोगों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे यहां संचारी रोगों का खतरा सता रहा है।
---
पिछले साल मोहल्ले में डेंगू के कई मरीज मिले थे। इसके बाद भी गली में जमा हो रहे पानी की निकासी की नगर पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं की है। लोग मच्छरों से परेशान हैं। जिम्मेदारों को जल्द यहां पानी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। - शानू, महमूद नगर
---
नगर पालिका प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई कि गली में घरों का पानी जमा हो रहा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक तरफ यहां मच्छर बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। यहां से निकलना तक मुश्किल है। - सनी, रामलीला मैदान
---
मोहल्ले के एक नहीं 10 से 20 खाली प्लॉटों में पानी जमा हो रहा है। इसकी जानकारी कई बार नगर पालिका प्रशासन को दी गई। पिछले साल भी समस्या हुई थी तब पंपिंग सेट से पानी निकाला गया था। यहां मच्छर पनप रहे हैं कभी भी बीमारियां फैल सकती हैं। - प्रवेश चंद्र, चांदेश्वर रोड

---
खाली प्लॉटों को चिह्नित कर पूर्व में प्लॉट स्वामियों को नोटिस दिए गए थे। वहीं गलियों में हो रहे पानी निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। - बुद्धिप्रकाश ईओ नगर पालिका

फोटो 19 शहर के मोहल्ला महमूद नगर में मुख्य गली में भरा पानी। संवाद

फोटो 19 शहर के मोहल्ला महमूद नगर में मुख्य गली में भरा पानी। संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed