{"_id":"690ee61e40db35c2fe0b0aba","slug":"mainpuri-man-shoots-himself-dead-police-probing-reason-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत...पुलिस तलाश रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत...पुलिस तलाश रही वजह
Sat, 08 Nov 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:11 PM IST
सार
मैनपुरी में एक व्यक्ति ने बंदूक से गोली मारकर खुद की जान दे दी। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला अंती में शुक्रवार शाम युवक ने बंदूक से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगला अंती निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार शाम बंदूक लेकर घर से बाहर निकले। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह का पता नहीं लग सका है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी है।