फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mahmoud ran into the city health department team on dengue reported

महमूद नगर में डेंगू की सूचना पर दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mahmoud ran into the city health department team on dengue reported
जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला महमूद नगर में डेंगू के मरीज मिलने की सूचना पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। 
विज्ञापन


सीएमओ डा. केके शर्मा के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. राजीव राय के नेतृत्व में पूरी टीम महमूद नगर पहुंची। यहां मरीजों का परीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने कुल 13 मरीज देखे। इनमें से नौ मरीजों में
मलेरिया की आशंका के चलते स्लाइड तैयार कराईं। इसके अतिरिक्त दो मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। मोहल्ले के लोगाें ने बताया कि कि यहां ज्यादातर लोगों को तेज बुखार आ रहा है। टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ डा. राजीव राय ने बताया कि मोहल्ले की स्थिति सामान्य है। जिन लोगों का उनके द्वारा परीक्षण किया गया वह वायरल फीवर से पीड़ित हैं। डेंगू और मलेरिया से पीड़ित कोई मरीज नहीं है। नौ मरीजों की स्लाइड तैयार कराई है। टीम में डा. वाईपी दुबे, अजय गुप्ता, अरविंद यादव, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मोहनपुर पहुंची टीम, 35 मरीजों का दिया उपचार
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव मोहनपुर में डेंगू की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को पहुंची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. पष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम 35 मरीजों को देखा और तीस की स्लाइड बनाई। रोगियों को दवाएं वितरण की गई। टीम में रविंद्र सिंह गौर, नरायन सिंह, धीरज, पुष्पा कुदेशिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed