{"_id":"58f3a5074f1c1b3f3b470951","slug":"mahaagathabandhan-kee-koee-jaroorat-nahin-mulaayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन की कोई जरूरत नहीं : मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन की कोई जरूरत नहीं : मुलायम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गुफ्तगू करते मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने महागठबंधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अलग राय जताई है। मुलायम सिंह ने रविवार को यहां साफ कहा कि कोई महागठबंधन बनाने की आवश्यकता नहीं है। सपा अकेले ही भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम है। हार-जीत तो लगी रहती है। पार्टी फिर से प्रदेश की सत्ता में आएगी।
मुलायम सिंह करहल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
मालूम हो कि अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भाजपा विरोधी गठजोड़ के प्रस्ताव पर शनिवार को सकारात्मक रुख दिखाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन का रास्ता खुलना चाहिए। इस पर मुलायम सिंह ने कहा कि चुनावी हार-जीत तो होती रहती है। मायने रखता है अपने मूल जनाधार से जुड़े रहना और उसे ताकतवर बनाने की कोशिश करना। हाल के चुनावों में सपा हार गई तो क्या हुआ? आगे हमें पूरी मजबूती और एकजुटता से मुकाबला करना है। मेहनत करनी होगी। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सपा ने हमेशा लड़ाई लड़ी है। उन्हें परास्त किया है। आगे भी हमें कामयाबी जरूर मिलेगी।