{"_id":"57c6d87a4f1c1b376e2cb02d","slug":"made-video-recording-of-pharmacists","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट की वीडियो रिकार्डिंग बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट की वीडियो रिकार्डिंग बनाई
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Google Duo video chat app
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार की कुचैला पीएचसी पर बुधवार को एक आशा कार्यकत्री के पति ने कार्यकत्री के भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का फार्मासिस्ट का वीडियो बना लिया। जिसमें फार्मासिस्ट 4500 रुपये का बिल पास करने के लिए पैसे ले रहा है।
दन्नाहार के गांव कुचैला में पीएचसी पर करीब दो सौ आशाओं का मानदेय भुगतान किया जाता है। भुगतान का सारा लेखाजोखा वहां तैनात फार्मासिस्ट ओमकार यादव के हाथ है। आशा कार्यकत्रियां को मानदेय के लिए पीएचसी के चक्कर काटने लगती हैं। जो रिश्वत के नाम पर बीस प्रतिशत देने में आनाकानी करता है उसका भुगतान रोक दिया जाता है। कुछ दिन पूर्व वहां तैनात एक आशा काफी समय से मानदेय भुगतान के लिए चक्कर काट रही थी। 4500 का भुगतान होना था तो रिश्वत के नाम पर फार्मासिस्ट 900 रुपये मांग रहा था। उसके पति ने कहा कि पैसे देने वो खुद जाएगा। करीब सात दिन पूर्व भुगतान लेने वह तैयारी के साथ सीएचसी पहुंचा वहां फार्मासिस्ट से मिन्नतें करने के बाद 700 रुपये में भुगतान को मंजूरी देने की बात कही। इस पर फार्मासिस्ट 900 रुपये भुगतान देने पर राजी हुआ। तभी आशा के पति ने उसकी वीडियो रिकार्डिंग कर ली।
कमामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जाएगी आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि आशा को शिकायत है तो वह सीधे मिलें।
- डाक्टर केके शर्मा, सीएमओ